केन्द्रीय विद्यालय नम्बर 1 के गेट पर विवाद, प्रशासन जेसीबी लेकर पहुंचा तो बच्चों ने किया प्रदर्शन

ग्वालियर. शुक्रवार की दोपहर केन्द्रीय विद्यालय नम्बर 1 के मासूम छात्रों ने निकासी द्वार को बंद करने को लेकर जमकर प्रदर्शन किया और साथ ही जेसीबी मशीन पर चढ़कर विरोध जताया। हमें रास्ता दो की नारे लगाये। केवी-1 के मुख्य दरवाजे की अपेक्षा परिसर में पिछली तरफ के दरवाजे का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। यह रास्ता जिस जमीन पर खुलता है उसे कृषि विश्वविद्यालय उसे अपनी बताता है। शुक्रवार को वहां कृषि विश्वविद्यालय की ओर से बाउण्ड्रीवॉल बनाने के लिये गड्डे खोद कर चले गये। वहीं दूसरी ओर होटल रमाया ने भी कृषि विश्वविद्यालय की जमीन को उपयोग में लिया है। इस सवाल के जबाव में कृषि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी चुप रह गये।
जिस पर केवी के छात्र वहां पर पहुंच गये ।छात्र ने जेसीबी पर चढ़ गये। छोटे-छोट बच्चों ने स्कूल गेट के सामने खड़े हो कर हंगामा किया है। बच्चों के हंगामा और प्रदर्शन के चलते प्रशासन को पीछे हटना पड़ा है। प्रशासन का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने मासूम बच्चों को आगे कर दिया है। ऐसे में कोई घटना हो जाये तो कौन जिम्मेदार होगा।
क्या है मामला
केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1 आकाशवाणी चौराहा के पास स्थित है। स्कूल का मुख्य और पुराना गेट बस स्टैंड की ओर खुलता है, जो व्यस्तम मार्ग है। यहां स्कूल की छुट्‌टी के समय आए दिन हादसे होते हैं। साथ ही यहां बड़ी-बड़ी बसें गुजरती हैं। जिस कारण बच्चों को लेकर हमेशा डर बना रहता है। इसी के चलते केन्द्रीय विद्यालय के प्रबंधन ने अपने पिछले गेट का उपयोग शुरू कर दिया है। यह गेट कृषि विश्वविद्यालय की ओर खुलता है। कुछ समय से इसी गेट का उपयोग स्कूल कर रहा है। इस जमीन को कृषि विश्वविद्यल अपना बताता है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय से JCB मशीन लेकर बाउड्रीवॉल के लिए गड्‌ढे खोदने पहुंचा था। जब इसका पता स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को लगा तो वह खुद ही गेट पर पहुंच गए। यहां बच्चों ने हंगामा शुरू कर दिया। बच्चे JCB मशीन पर चढ़ गए और नारे लगाए हमें रास्ता चाहिए, हमें रास्ता दो। बच्चों के प्रदर्शन के चलते वहां काम रोकना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच ग
कृषि विश्वविद्यालय की जमीन पर बना है गेट
केवी न1 पर जिस दरवाजे को बंद करने पर हंगामा कर रहा है दरअसल वह जमीन कृषि विश्वविद्यालय की है। काफी समय से स्कूल उसका उपयोग कर रहा है। अब जब विश्वविद्यालय प्रबंध वहां नर्सरी बनवाने व बाउंड्रीवाू बनवाने गड्डा खुदवा रहा है तो छात्रों ने हंगामा खड़ कर दिया।
अनिल सक्सैना, कृषि विश्वविद्यालय
केवी के प्राचार्य बोले
स्कूल प्रबंधन की तरफ से केवी नम्बर 1 के प्राचार्य गौरवकुमार द्विवेदी ने बताया है कि मुख्य दरवाजे पर यातायात जाम अधिक होता है। जिस वजह से दरवाजे से आवागमन शुरू कर दिया गया है। जिस पर कुछ लोग गेट के आगे गड्डे खुदवा रहे थे। जैसे ही बच्चों को पता लगा तो वह बाहर पहुंच गये और प्रदर्शन करने लगे।