एलिवेटेड रोड का पूल उतरना में बाधा बनी 22 दुकानों को नगर निगम ने हटाया
ग्वालियर. एलिवेटेड रोड के लूप को उतारने में जहां-जहां व्यवधान सामने आ रहे है उसे हटाने की कार्रवाई तेज हो गई है। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को पोस्ती खाना के पास जहां एलिवेटेड रोड का पूल उतरना है वहां बाधा बनी 22 दुकानों को जमींदोज कर दिया। शुरूआत में 2 जेसीबी मंगाई गई लेकिन दोपहर बाद एक मशीन से तुडाई हुई। तुडाई से पहले उन दुकानों की हुई जो खाली हो चुकी थी। अब दूसरी तरफ बनी 24 दुकानों को तोडा जाएगा। निगम दल में कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे, भवन अधिकारी यशवंत मैकले, जेडओ संजीव झा सहित मदाखलत दल शामिल रहा। वहीं जिनकी दुकानों को जमींदोज किया है उनको रेडक्रकॉस से 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि मिलेगी।