शहर के सैलानी, व्यापारी व सामाजिक संगठनों में आक्रोश, मेला पार्किंग में अवैध वसूली को लेकर नोटिस
- January 9 2024
ग्वालियर. ग्वालियर व्यापार मेले की पार्किंग में हो रही अवैध वसूली को लेकर शहर के सैलानी, व्यापारी व सामाजिक संगठनों में भी आक्रोश है। दोपहिया वाहन पार्किंग के लिए 20 के बजाया 30 और चार पहिया के लिए 40 के बजाय 50 रुपए की अवैध वसूली की जा रही है। जिसकी रोजाना शिकायतें मेला प्राधिकरण कार्यालय में पहुंच रही है।