कड़ाके की ठंड में बदला स्कूलों का समय, आदेश जारी

भोपाल. मध्य प्रदेश में इन दिनों कडाके की ठंड पड रही है, हालात ये है कि प्रदेश के अदिकतर इलकों में सूरज तक नहीं निकल रहा है। ग्वालियर चंबल संभाग में यहां भीषण ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। ऐसे में सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों की हालत भी खराब हो रही है। इसी कडी में ग्वालियर अक्षय कुमार सिंह ने जिले में पड रही तीव्र सर्दी को देखते हुए सभी स्कूलों को समय बदलने का आदेश जारी किया है।
बता दें कि इससे पहले दिसंबर माह में भी कलेक्टर ने प्राइमरी कक्षाओं की समय सारणी में बदलाव करने का फैसला लिया था जिसके बाद रविवार रात को जिला कलेक्टर ने जिले के सभी सीबीआई और एमपी बोर्ड स्कूलों की समय बदल दिया है। मौजूदा आदेश के तहत कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय सुबह 7 या 8 के बजाए 10 बजे से 4 बजे तक कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार बिजले में ये व्यवस्था सोमवार सुबह से ही लागू हो जाएगी जो आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।