ग्वालियर में छात्र ने गोली मारकर की खुदकुशी

ग्वालियर. शहर में एक छात्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना बुधवार रात डीडी नगर की है। छात्र ने घर के नीचे दुकान में खुद को बंद कर कट्टे से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर छात्र का छोटा भाई व अन्य पडोस वहां पहुंचे और उसे हॉस्पिटल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया।