कार के फर्जी पंजीयन के मामले में आरटीओ मधु सिंह और बाबू पर हुई FIR

ग्वालियर. गुना में आत्माराम पारदी की हत्या के मामले में पुलिस के बर्खास्त एसआई रामवीर सिंह उर्फ दाऊ पर कार का फर्जी पंजीयन कराने के मामले में मंगलवार को तत्कालीन आरटीओ मधु सिंह (वर्तमान में डिप्टी टीसी) व परिवहन कार्यालय के लिपिक बादाम सिंह राजौरिया के खिलाफ धारा 420, 197, 463, 465, 467 और 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस महानिदेशक ने फरार एसआई पर 30 हजार रूपये का इनाम कर दिया है।
ग्ुना के धरनावदा में आत्माराम पारदी की हत्या के बाद उसका शव जिस कार में ले जाकर ठिकाने लगाया उसे सीआईडी ने गिरफ्तार पुलिस कर्मियों के बयाान के बाद जब्त किया था। कार नम्बर एमपी 08सीए0022 को एसआई के घर से बरामद किया था। यह कार परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में संजय पुत्र बहादुर सिंह कुशवाह पुलिस लाइन गुना के पते पर रजिस्टर्ड कराई गयी थी। पंजीयन में दर्ज मोबाइल नम्बर पर बात करने पर वह हेमंत सोलंकी के नाम परद निकला जो फरार एसआई का भानजा और एटीएस भोपाल में पदस्थ है। हेमंत ने बताया कि उसने मामा दाऊ के कहने पर 2013-14 में रेनॉल्ट शोरूम पर 11 लाख रूपये जमा कराये थे। और अपना मोबाइल नम्बर लिखाया था। दस्तावेज की पड़ताल व बयानों के बाद पुििलस ने तत्कालीन आरटीओ व बाबू के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।