ग्वालियर में रिटायर्ड जज के बेटे पर हमला करने वाले दो गिरफ्तार

ग्वालियर. शहर में नए साल के जश्न में सिर्फ टेलल खाली नहीं करने पर रिटायर्ड ज के बेटे पर कातिलाना हमला करने और उसे गंभीर घायल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी ठेकेदार है और दूसरा प्राइवेट हॉस्पिटल का संचालक है। वहीं पुलिस उनके अन्य साथियों के बारे में तलाश कर रही है।