सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक-ग्वालियर में र्न्य ईयर पर शुरू होगा 7.5 करोड में बना एथलेटिक्स ट्रैक
ग्वालियर. खेल प्रेमियों की न्यू ईयर हैप्पी करने के लिए जनवरी 2024 में शहर में 28.21 लाख वर्ग फुट (50 एकड) के खेल गांव में इंटरनेशनल लेवल का मध्य प्रदेश का सबसे बेहतरीन सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक चालू हो जाएगा। ट्रिपल आईटीएम के सामने मुरैना रोड पर 27.99 हजार वर्ग मीटर के 9 लेन ट्रैक की लागत 7.48 करोड रुपए है। इस पर ओलम्पिक में मान्य 100 मीटर व 400 मीटर से लेकर 10 हजार मीटर तक की दौड प्रतियोगिताएं हो सकती है। खेल विभाग का दावा है कि मध्य प्रदेश में इतना बडा और इतनी सुविधाओं वाला ट्रैक अभी कहीं और नहीं है। इसमें ट्रैक एंड फील्ड की 20 तरह की स्पोर्ट्स एक्टिवटी हो सकेंगी। इसके अलावा शहर के एथलीटो के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयार करने के लिए स्थान भी बन जाएगा।
हजार वर्ग मीटर में हुआ है तैयार
खेल गांव में तैयार होने वाला एथलेटिक्स ट्रैक के लिए बेस तैयार हो चुका है। इसके पूरी तरह से सूखने के बाद सिंथेटिक ट्रैक की लेयर डाली जाएगी। इसमें 9 लैन होगी, प्रत्येक लेन के बीच में सफेद कलर की लाइन डाली जाएगी। ट्रैक के बीच ट्रैक एंड फील्ड की अन्य प्रतियोगिता खेली जा सकेंगी। जिसमें भाला फेंक, गोला फेंक, चक्का फेंक जैसी कई गेम शामिल है। इस ट्रैक के बीच में घास लगाई जाएगी। ट्रैक पर बारिश का पानी नहीं भरे इसका भी वहां इंतजाम किया गया है।
पी एंड पी स्कीम भी लागू होगी
खेल गांव को संचालित करने के लिए विभाग पी एंड पी (पैसा दें और खेलें) स्कीम भी लागू करेगा। इसमें खेल गांव का खर्चा भी निकलेगा और इसे मेंटेन भी कियाजा सकेगा। विभाग पे एंड प्ले से मिलने वाली राशि को केवल ग्राउंड के कार्यों पर ही खर्च करेगा। इसमें कई संस्थाएं शामिल हो सकेंगी।
50 एकड जमीन पर बना है खेल गांव
प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विकसित किए जा रहा खेल गांव 50 एक डमें फैला हुआ है। यह जमीन लगभग 15 साल पहले विभाग को आवंटित की गई थी। खेल गांव के विकास के लिए कई बार कोशिश की गई लेकिन हर बार बजट की कमी की बात कही गई। लगभग 2 साल खेल गांव के लिए बजट आवंटन की बाम कही गई लेकिन और बजट मिलने के बाद यहां पर काम शुरू कराया गया। पहले की बाउंड्रीवाल तैयार कर इसको सुरक्षित किया गया और उसके बाद मैदान बनाने का काम शुरू हुआ।
जनवरी में तैयार हो जाएगा ट्रैक
खेल गांव में जनवरी के आखिरी सप्ताह तक ट्रैक तैयार हो जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग खेल गांव में खिलाडियों को अंतरराष्ट्रीय सुविधाए देने के प्रयास कर रहा है। ट्रैक तैयार हो जाने के बाद पे एंड प्ले स्कीम भी लागू करेंगे। खेल गांव में आगे और भी सुविधाएं बढाएंगे।
जोसफ वत्सला, जिला खेल अधिकारी