इन शहरों के लिए कोल्ड डे घोषित, 48 घंटों में बारिश का अलर्ट जारी
ग्वालियर. साल के आखिरी दिनों में एक बार फिर मध्य प्रदेश में सर्द हवाएं चलने से तेज ठंड का दौर चल पडा ळै। कई शहरों में तापमान में आई गिरावट के चलते ठिठुरन बढ गई है। पूर्वी हवा और नमी के चलते प्रदेश के अधिकांश इलाकों में सुबह और रात में घना कोहरा देखा जा राह है जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। सूबे के ग्वालियर जिले में शुक्रवार की सुबह विजिबिलिटी सबसे कम सिर्फ 200 मीटर ही रह गई थी। मौसम विभाग ने ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों में आने वाले रीवा, छतरपुर, टीकमगढ और निवाडी जिले में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां विजिबिलिटी 50 से 500 मीटर के बीच रहने की संभावना जताई है।
2 से 3 दिन तक बूंदाबांदी और बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में प्रदेश के औसम न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढोतरी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोम के सक्रिय होने से प्रदेश के एक बार फिर आगामी दो से तीन दिन तक बूंदाबांदी और बारिश के आसार जताए जा रहे है।