ग्वालियर में ग्राहक बनकर बोली पुलिस साइलेंसर बदल दो, 2 दुकानों पर छापा, 20 साइलेंसर मिले

ग्वालियर. मॉडीफाइ साइलेंसर बेचने वालों को मंगलवार दोपहर पुलिस ने धर लिया। यातायात पुलिस की तीन टीम मॉडीफाइ साइलेंसर बेचने वालों की तलाश में मंगलवार को निकली। मुरार में मंगल ऑटोमोबाइल और शिंदे की छावनी पर रॉयल किंग चिराग ऑटोमोबाइल पर मॉडीफाइ साइलेंसर लगाने का सौदा पट गया। दो नंबर के साइलेंसर हाथ में आने के बाद इन दुकानों पर छापे मारकर 20 साइलेंसर बरामद किए।
1300 रुपए में साइलेंसर लगाने में बात पक्की की
मोटरसाइकल में कंपनी फिटिंग साइलेंसर हटाकर मॉडीफाइ साइलेंसर लगाने वालों पर फिर कसावट हुई। इस बार पुलिस ने इन साइलेंसर को बेचने वालों को पकडने का तरीका बदला। ग्रहक बनकर साइलेंसर बेचने वालों से सौदा किया। यातायात पुलिस की एक टीम मंगलवार दोपहर को 6 नंबर चौराहा मुरार में मंगल ऑटो मोबाइल पर पहुंची। यहां दुकानदार राजेन्द्र सिंह सेंगर ने 1300 रुपए में साइलेंसर लगाने में बात पक्की की। साइलेंसर के लिए थोडा वक्त मांगा। जैसे ही कंपनी का साइलेंसर हटा कर मॉडीफाइ साइलेंसर बाइक में फिर किया ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी ने इशारा कर दिया तो पुलिस की दूसरी टीम ने छापा मारकर दुकान से 12 साइलेंसर जप्त किए।
पुराना बदल कर नया सस्ते में देंगे
शिंदे की छावनी पर रॉयल किंग चिराग ऑटोमोबाइल पर भी इसी तरफ पुलिस ने मॉडीफाइ साइलेंसर का सौदा किया। यहां कारोबारी मौहम्मत आसिफ खां ने पुराने साइलेंसर के बदले नया साइलेंसर सस्ते में देने का ऑफर भी दिया। आसिफ की दुकान से 8 मॉडीफाइ साइलेंसर मिले।
बेचने वालों पर कार्रवाई
मॉडीफाइ साइलेंसर बेचने पर पाबंदी है उसके बावजूद बाइक में मॉडीफाइ साइलेंसर लग रहे है। इन्हें बेचने वालों को रडार पर लिया गया इसलिए टीम को मॉडीफाइ साइलेंसर बेचने वालों को पकडने का टास्क दिया गया था। इसमें मुरार और शिंदे की छावनी पर दो कारोबारियों के यहां 20 साइलेंसर बरामद कर इन्हें बेचने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की।
ऋषिकेश मीणा, एएसपी क्राइम ब्रांच, यातायात