उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग समेत कई जिलों में होगी जमकर बारिश, अलर्ट जारी

ग्वालियर. दिसंबर का महीना खत्म होने को है और हर कोई नए साल के स्वागत की तैयारियों में लगा हुआ है लेकिन इसी बीच मौसम विभाग से जानकारी निकलकर सामने आई है वो नए साल के जश्न पर पानी फेरने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 29 से 30 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोम सक्रिय हो रहा है जिसके असर से मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश हो सकती है।
4 दिन होगी झमाझम बारिश
एमपी मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोम पाकिस्तान के आसपास बना हुआ है जिसके प्रभाव से हवाओं का रूख पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी हो गया है और नमी आने के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने लगी है। 29 से 30 से फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। नए पश्चिमी विक्षोम के प्रभाव से 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग समेत प्रदेश के कई शहरों में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है। 1 और 2 जनवरी को कई शहरों में जोरदार बारिश होने के भी आसार है। जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है।