ग्वालियर में शीत लहर से ठण्ड का कहर जारी, रात का पारा 7.8 डिग्री
ग्वालियर. उत्तर भारत में लगातार पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद तेजी से चल रही शीत लहर ने ग्वालियर-चम्बल अंचल को ठंण्डा कर दिया है। ग्वालियर-दतिया, भिण्डज्ञ, मुरैना में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। अंचल के शहर मध्यप्रदेश के हिल स्टेशन पचमड़ी भी ठण्डे बने हुए है। रात भर लोग ठिठुरन वाली सर्दी झेल रहे है।
गुरूवार-शुक्रवार दरमियानी रात का तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा है। इसी तरह शुक्रवार की शाम को दिन का तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा है। मतलब साफ है कि दिसम्बर के आने वाले दिनों में शहर के लोग कड़ाके की ठण्ड को झेलने वाले है।