चम्बल पुल 22 से 23 दिसम्बर 24 घंटे के लिेय बन्द रहेगा
ग्वालियर. भिंड और इटावा के नेशनल हाईवे-719 पर चम्बल पुल पर लम्बे समय से तकनीकी सुधार कार्य चल रहा है। इस पुल पर आगामी शुक्रवार 22 दिसम्बर को सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बन्द रहेगा। इस बीच भ्ंिड से इटावा के रास्ते जाने वाले वाहनों का रूट बदलकर आवाजाही करनी होगी।
2 दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के इटावा जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने पत्र लिखकर एमपी के भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को इस संबंध में अवगत करा दिया था कि नेशनल हाइवे नम्बर 719 ग्वालियर-भिण्ड-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग के किसी 78 में स्थित चम्बल पुल की भार वाहन क्षमता की तकनीी जांच हेतु 22 दिसम्बर सुबह 7 बजे से23 दिसम्बर की सुबह 7 बजे तक एक दिवस के लिये उक्त पुल से सभी प्रकार के भारी वाहन हल्के वाहनों तथा पथ यात्रियों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाता है उक्त जांच कार्य समाप्त होने के उपरांत यह आदेश स्वतः निरस्त समझा जायेगा।
इन रास्तों से कर सकेंगे आवागमन
भिण्ड की ओर जाने वाले भारी वाहन जालौन अथवा शिकोहाबाद होते हुए भिण्ड जाएंगे। भिण्ड से आगरा-कानपुर की ओर आने वाले भारी वाहन शिकोहाबाद अथवा जालौन होते हुए आएंगे। मार्ग पर हल्के वाहनो के प्रवेश को भी प्रतिबंधित किए जाने की स्थिति में जनपद भिण्ड की ओर जाने वाले हल्के वाहन जालौन अथवा शिकोहाबाद होते हुए भिण्ड जाएंगे या उदी चौराहा से चकरनगर-सहसो-फूप होते हुए भिण्ड जाएंगे तथा जनपद भिण्ड से आगरा, कानपुर की ओर आने वाले हल्के वाहन शिकोहाबाद अथवा जालौन होते आएंगे या फूप-सहसो-चकरनगर से उदी चौराहा होते हुए इटावा आएंगे।