शहर में लगा फास्ट चार्जिंग स्टेशन
ग्वालियर. शिवपुरी लिंक रोड पर स्थित टाटा के शोरूम पर फस्ट चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। जिस पर 45 मिनट में कार की बेट्री चार्ज हो जाती है। एक बार चार्ज होने पर 425 किलोमीटर तक का सफर तय किया जा सकता है। यह स्टेशन टाटा के अलावा अन्य सिगमेंट व कंपनी के वाहनों के लिए भी उपयोगी साबित हो रहा है।
एक बार चार्ज करने पर 6 से 10 यूनिट बिजली की खपत
एक बार चार्ज करने में करीब 6 से 10 यूनिट बिजली की खपत होती है। जिस पर करीब 50 से 100 रुपये का खर्चा आता है। एक बार चार्ज करने पर 6 से 10 यूनिट बिजली की खपत होती है तो 9 रुपये प्रति यूनिट से एक बार फल बेट्री चार्ज करने पर 54 रुपये खर्च होते है। यदि 10 यूनिट बिजली की खपत होती है तो 90 रुपये का खर्चा आता है जिसमें गाडी सवा तीन से सवार चार सौ किमी का सफर तय करती है। जबकि डीजल और पैट्रोल कार यदि 100 किमी का सफर 20 किमी प्रति लीटर के हिसाब से एबरजेज देती है तो 400 रुपये का खर्चा आता है। जबकि ईवी में 400 किमी कर सफर तय करने में महज 50 से 100 रुपये का खर्चा आता है।