निर्मला पर बयान दे फंसे राहुल, महिला आयोग ने भेजा नोटिस
राफेल विमान सौदे में कथित गड़बड़ी के आरोपों पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करना लगातार जारी है. लेकिन राहुल द्वारा रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को लेकर दिए गए बयान पर अभी उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. राष्ट्रीय महिला आयोग अब कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस भेज दिया है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री एक महिला के पीछे छुप रहे हैं, जिसके बाद पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने उनकी आलोचना की थी.
दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक रैली में आरोप लगाया था कि राफेल के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाग रहे हैं और बचाव के लिए संसद में एक महिला को आगे कर दिया. जिसको लेकर महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है.