मुनीम पर हमला करने वाला निकला नाबालिग मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार
ग्वालियर. डबरा में 12 दिन पूर्व मुनीम पर हमला करने वाले मोटरसाईकिल सवार को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। हमले का मास्टरमाइंड एक 17 वर्षीय युवक नाबालिग है। जिस एजेंसी में घायल मुनीम था, वहीे नाबालिग हमलावर कर्मचारी है। मुनीम बार-बार चुगली कर उसका वेतन कटवा देता थाि। उसे सबक सिखाने के लिये नाबालिग ने अपने 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर यह योजना बनाई थी। पुलिस ने सभी तीनों का हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या के प्रयास में उपयोग में लायी गयी पिस्टल को भी बरामद कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
डबरा की विवेकानंद कॉलोनी निवासी मदनलाल पुत्र नाथूराम पाराशर, मां सावित्री ट्रैक्टर एजेंसी पर मुनीम का काम करता है। 25 अप्रैल को जब वह अपना काम खत्म कर वापस घर जा रहा था। तभी बाइक से आए तीन बदमाशों ने उसे गोली मारी जो उसके कान में लगी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो कोई सुराग नहीं मिला, घायल को उपचार के लिए भर्ती करा दिया। घायल ने भी किसी पर संदेह नहीं जताया था। पुलिस हमलावरों की तलाश के लिए स्थानीय बदमाशों और परिवार में पड़ताल करती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद एक जगह से पुलिस को इनपुट मिला कि वारदात को अंजाम एक नाबालिग और उसके दो साथियों ने दिया था। जबकि दो साथी अलग से रैकी कर रहे थे। इसका पता चलते ही पुलिस ने छानबीन की तो मुनीम की कंपनी में काम करने वाला एक नाबालिग कर्मचारी घटना वाले दिन से काम पर नहीं आया था। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग सहित तीन को उठा लिया। उनसे पूछताछ की तो पहले वह वारदात कुबूल नहीं कर रहे थे, लेकिन बाद में पूरी घटना करना कुबूल किया।
चुगली कर वेतन कटवाने से था नाराज
ऐसा पता चला है कि जिस एजेंसी पर मुनीम काम करता है, वहां पर नाबालिग भी जांच करता है। हर माह मुनीम चुगली कर उसके पैसे कटवा देता था।ि जिससे नाबालिग काफी नाराज था। उसने अपने दोस्तों में प्रदीप गौड़ और लक्ष्मण गौड़ के साथ मिलकर घटना को अंजाम देता था।
शख्स को संदेही मानकर उलझी थी पुलिस
घटना की पड़ताल में जुटी पुलिस पहले फरियादी के घर में ही हमलावरों की तलाश करती रही। क्योंकि कुछ अहम जानकारी हाथ लगी थी और पारिवारिक स्तर पर पता चला था कि मदर को परिजन पसंद नहीं करते थे। जिससे शुरूआत में पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ में लगी रहीं।
पुलिस का कहना
एसएसपी ग्वालियर राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि 12 दिन पहले ट्रैक्टर एजेंसी के मुनीम पर हमला करने वाले पकड़े गए हैं। हमलावर वहीं का एक कर्मचारी निकला है। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।