CM से डॉक्टरों की मुलाकात, वादाखिलाफी हुई तो सभी के सामूहिक इस्तीफे तैयार

भोपाल. अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे मध्य प्रदेश के 15 हजार के लगभग डॉक्टरों ने CM शिवराज सिंह से मुलाकात के बाद आश्वासन पर कदम पीछे खींच लिए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सीएम ने हाई पॉवर कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर निर्देश जारी करने के लिए आदेशित किया है। बुधवार से डॉक्टर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर गए थे पर बुधवार रात को ही हाईकोर्ट के सख्त तेवर और फटकार के बाद रात 10.30 बजे हड़ताल स्थगित कर दी गई थी। सीएम से भोपाल में डॉक्टरों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की है। अब डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें विश्वास है कि हमारी मांगे मान ली जाएंगी, यदि वादाखिलाफी होती है तो सभी डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी है। डॉक्टरों का आपस में हुई बैठक में सामूहिक इस्तीफा की रणनीति पर सहमति हुई है।

हाई पॉवर कमेटी की रिपोर्ट पर निर्देश जारी
पिछली बार डॉक्टरों की हड़ताल पर सीएम के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म होने पर सीएम शिवराज सिंह ने पूरे मामले सही जांच के लिए हाई पॉवर कमेटी बनाई थी। अब गुरुवार को हुई डॉक्टरों के साथ बैठक में सीएम चौहान ने डॉक्टरों को आश्वासन दिया है कि हाई पॉवर कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर निर्देश जारी कर दिए हैं।