मन्नत पूर्ण होने पर 30 फीट मचाने के चारों हवा में चक्कर लगते हैं लोग
ग्वालियर. बमोरी गांव में होली पर पटेलिया आदिवासी समुदाय में गल देवता की पूजा होती है। इसमें इस समुदाय के लोग 20 से 30 फीट ऊंचे बने मचान के इर्द-गिर्द एकत्रित होकर पूजा करते हैं। जिसकी मन्नत पूरी होती है, उसे एक बहुत ही रोमांचक और खतरे वाला टास्क पूरा करना होता है।
उसे गल देवता के मचान के चारों ओर परिक्रमा करनी होती है। लेकिन जमीन पर पैदल चलकर नहीं, बल्कि 30 फीट की ऊंचाई पर। जिला मुख्यालय से लगभग 60 किमी दूर डुमावत गांव में कई लोगों ने इसी तरह मन्नत की परिक्रमा की, यह पूजा भैंसाटोरी और सिरसी नगदा में भी हुई है। डुमावत और नगदा मे तो समुदाय के लोगों ने स्थाई मचान भी तैयार करवा लिया है।