मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में पौधा लगाया
- November 15 2022
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्व-सहायता समूह की बहनों के साथ उमरिया जिले में बाँधवगढ़ टाइगर नेशनल पार्क क्षेत्र ताला में अर्जुन का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री के साथ कलेक्टर उमरिया श्री कृष्ण देव त्रिपाठी, संचालक नेशनल पार्क श्री राजीव मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद सिन्हा, वन मण्डल अधिकारी और अन्य अधिकारियों ने भी अर्जुन, आँवला, इमली, अशोक, जामुन, सीताफल, गुलमोहर के पौधे लगाये।