राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से अमरीका के कॉन्सुलेट जनरल श्री मिचेल हेंकी ने की सौजन्य भेंट
- November 15 2022
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से भारत में संयुक्त राष्ट्र अमरीका के कॉन्सुलेट जनरल श्री मिचेल हेंकी ने राजभवन पहुँच कर आज भेंट की।
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कॉन्सुलेट जनरल अमरीका श्री मिचेल हेंकी का शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल को अमरीका के कॉन्सुलेट जनरल श्री मिचेल हेंकी ने “द नेशनल पार्क्स” पुस्तक की प्रति भेंट कर अभिनंदन किया।