MP – NIA ने सिमी के 2 संदिग्धों को दबोचा, रतलाम में एक्टिव हुए आंतंकी

रतलाम. मध्यप्रदेश के रतलाम में संदिग्ध आतंकी गतिविधियों को लेकर एक बार फिर से चर्चा में हैं। आपको बता दें कि पुलिस ने रतलाम के एक होटल से प्रतिबंधित संगठन सिमी के 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। आपको बता दें कि राष्ट्रीय सुरक्षा जांच एजेंसी NIA के निर्देश पर यह कार्यवाही गुप्त रूप से की गयी है। अभी तक इसे लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इस खबर ने किसी बड़ी आतंकी घटना की आशंका पैदा कर दी है।
होटल में दबोचे
रतलाम के जावरा रोड पर इप्का लेबोरेट्री के पास स्थित एक होटल से सिमी के 2 संदिग्ध हिरासत में लिये गये हैं। पूरी कार्यवाही NIA के निर्देश पर की गयी है। हिरासत में लेने के बाद आरोपियों को एनआईए के सुपुर्द कर दिया गया है। इसके बाद रतलाम एक बार फिर से संदिग्ध आतंकी गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में आ गया है। अधिकारी इस पूरे मामले पर अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे और पूरी कार्यवाही को गोपनीय रखा गया है। जिस होटल से संदिग्धों को दबोचा गया है। उस होटल के कर्मचारी भी कुछ नहीं बता रहे हैं। ऐसे में अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी है कि जांच के बाद क्या निकालकर सामने आता है।
जांच की जा रही है कि इन संदिग्धों की क्या मंसूबे थे और कौन-कौन लोग इनके सहयोगी है। उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष राजस्थान के निंबाहेड़ा से संदिग्ध आतंकियों को विस्फोटक के साथ पकड़ा गया था। यह आतंकी किसी बड़ी घटना की फिराक में थे। पूछताछ में इन आतंकियों के कुछ साथी भी रतलाम से पकड़े गये थे। काफी दिनों तक यह मामला चर्चा में रहा है। अब एक बार फिर से 2 संग्धिों के रतलाम से पकड़े जाने से किसी बड़ी आतंकी घटना की आशंका पैदा हो गयी है।