गैंगरेप के खिलाफ हंगामा-बीनागंज में सड़कों पर उतरी बच्चियां, प्रशासन ने बुलडोजर से गिराया मकान
गुना. चांचौड़ा इलाके में शुक्रवार को नाबालिग बच्ची से हुई गैंगरेप की घटना के बाद पूरे इलाके में रोष है। रविवार को भी नागरिकों का प्रदर्शन जारी है। बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चियों ने बीनागंज चौराहे पर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। बड़ी संख्या में महिलायें और बच्चियां चौराहे पर एकत्रित होकर नारेबाजी कर रही है। उनकी एक ही डिमांड है कि आरोपियों के घर पर तत्काल बुलडोजर चलाया जाये। उधर प्रशासन ने भी आरोपियों के मकान तोड़ने की कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रशासन ने शनिवार को ही आरोपियों को बिल्डिंग परमिशन के नोटिस जारी किये थे। जवाब देने के लिये 24 घंटे का समय दिया गया था। रविवार को प्रशासन ने आरोपियों के अवैध निर्माण तोड़ने की कार्यवाही की है।
आपको बता दें कि चांचौडा इलाके में शुक्रवार को स्कूल के लिये निकली थी एक बच्ची का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दियागया था। इस मामले में 7 आरोपियों के नाम सामने आये थे, जिसमें से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 2 अज्ञात आरोपी हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। फिलहाल तक उनके नाम सामने नहीं आ पाये हैं। प्रशासन ने शनिवार को आरोपियों को बिल्डिंग परमिशन के नोटिस जारी किये थे। 24 घंटे में जवाब देने की बात कहीे गयी थी। लेकिन किसी ने भी जवाब नहीं दिया।
शनिवार को गुस्साए नागरिकों ने चौराहे पर 3 घंटे तक जाम लगा दिया था। इसमे विधायक, पूर्व विधायक भी शामिल हुए थे। प्रशासन के आश्वासन के बाद नागरिकों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया था। इसके बाद रविवार सुबह फिर नागरिकों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। चांचौड़ा-बीनागंज का पूरा बाजार बंद है। सुबह से ही नागरिक और बड़ी संख्या में महिलाएं-बच्चियां बीनागंज चौराहे पर एकत्रित होकर प्रदर्शन कर रही हैं। उनकी यही मांग है कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए। उधर गुना शहर में भी सर्व समाज का धरना शुरू हो गया है। यहां भी प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा।