CM ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, भोपाल की सड़कें ठीक करने के निर्देश

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मीटिंग कर भोपाल की सड़कों को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, CM ने मंगलवार रात भोपाल की सड़कों का निरीक्षण किया था, इसी के बाद आज सुबह उन्होंने नगर निगम और पीडब्लूडी डिपार्टमेंट की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। उन्होंने सड़कों की मरम्मत नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए इन्हें ठीक करने के लिए कहा। CM 15 दिन बाद इसकी समीक्षा बैठक करेंगे।