शिवराज सिंह को दिल्ली ले जाने की तैयारी

मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद खाली हो गये पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह को दिल्ली ले जाने की तैयारी चल रही है।
भाजपा के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में अब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टीम अमित शाह में शामिल किये जाने की सहमति बन गई है। इसी प्रकार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को भी नई जिम्मेदारी दी जा सकती है।
अब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिये भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की भूमिका को देखते हुये दोनों में से एक को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं नेता प्रतिपक्ष के लिए पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह व गोपाल भार्गव के नाम सबसे आगे चल रहे हैं।