आजम खान का फूटा दर्द, बोले- कोई साहब गलतफहमी में नहीं रहे, हम सब रडार पर हैं

रामपुर. रामपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यालय में रविवार शाम को ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में रामपुर से सपा विधायक आजम खान (Azam Khan) शामिल हुए. इस मौके पर आजम खान का दर्द छलका. उन्होंने कहा कि रामपुर ने बहुत अच्छे दिन देखे है और अच्छे दिनों की उम्मीद में कुछ लोग जिदा हैं. वो इस लड़ाई को लड़ रहे है और आगे भी लड़ेंगे. जहां तक हमसे साथ दिया जाएगा साथ देंगे. हमसे कितनी नफरत है आप जानते हैं. हम वजीर रहते अपनी बीवी और बेटे के साथ शराब की दुकान लूटने वाले हैं.

गल्ले से 16 हजार 900 रुपए लूटने वाले है तो जिन सरकारों का ये स्तर हो जाए तो आपको ये सोचना चाहिए कि हम सब रडार पर हैं. हम सब रडार पर हैं. कोई साहब गलतफहमी में नहीं रहे. सबकी दीवार एकसी है यहां पर चौकन्ने रहिए और प्यार बाटते रहिए. आजम ने आगे कहा कि बिजलीवाले बिना कानून का लिहाज करे लोगों के घर मे घुस जाते हैं. चुनाव में पुलिस खड़े होकर मोटरसाइकिल वालों से पैसा उगाती है और कहती है कि तुम इसी के काबिल हो. ये सुनकर तकलीफ होती है. सपा विधायक ने कहा कि जिनका अच्छा कारोबार है कब ED वाले उसके यहां पहुंच जाएंगे.

राजनीति में जो जीता वो ही सिकंदर है. उन्होंने कहा कि अटल विहारी बाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे और बहुत अच्छे आदमी थे. गौरतलब है कि रामपुर के कद्दवार नेता आजम खान दो साल बाद अपने घर ईद उल-अजहा को मनाए. 2017 में यूपी में योगी सरकार के आने के बाद आजम खान के खिलाफ ऐसा कानूनी शिकंजा कसा कि एक के बाद एक कुल 89 मुकदमे दर्ज हो गए. 26 फरवरी 2020 को आजम रामपुर में गिरफ्तार हुए और 27 फरवरी 2020 से सीतापुर की जेल में बंद थे.