कमलनाथ ने 18 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

भोपाल। 15 साल बाद मध्यप्रदेश में सत्ता में लौटी कांग्रेस सरकार के मुखिया कमलनाथ बन गए हैं। राज्यपाल आनंदीबन पटेल सोमवार को जंबूरी मैदान में दोपहर ढाई बजे कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस और यूपीए महागठबंधन के राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए। खुले मैदान में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग जुटे। रेवती नक्षत्र में कमलनाथ प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। कमलनाथ प्रदेश की कमान संभालने के बाद पहला बड़ा फैसला किसानों की कर्जमाफी का लेंगे।
कांग्रेस से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राजीव शुक्ला, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, मंत्री डी शिवकुमार, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी, राजस्थान के नए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट, आनंद शर्मा, राज बब्बर, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा, उनके बेटे और सांसद दीपेंदर हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया, पंजाब में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, विवेक तन्खा मौजूद थे।