सुबह 3 बजे बिल्लू चौहान की गोली मार कर हत्या

भिण्ड. मतदान शुरू होने से पूर्व एक युवक की सुबह 3 बजे गोली मार कर हत्या कर दी गयी है। गोली लगने से मारे गये युवक का नाम बिल्लू चौहान बताया जा रहा है। ऐसा बताया गया है बिल्लू चौहान मोटरसाईकिल से अपने साथियों के साथ खेत की तरफ जा रहा था। उसी वक्त 3 अज्ञात लोगों ने घेर कर उसे गोली मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है।
यह घटना आलमपुर थाना क्षेत्र के रूरई गांव में में तड़के सुबह 3 बजे घटी। घटना के बाद घटनास्थल पर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई गयी है।