मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में मिलेगी उच्च शिक्षा के लिए सहायता - मुख्यमंत्री श्री चौहान
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में उच्च शिक्षा के लिए शिक्षण शुल्क की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी। विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा के अनुकूल अजीविका मिले, इसमें अब अर्थाभाव आड़े नहीं आएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में युवाओं को औद्योगिक इकाई प्रारंभ करने के लिए 1 से 50 लाख तक की राशि दिलवाई जाएगी। प्रदेश में शीघ्र ही नई स्टार्टअप नीति आ रही है। इंदौर के युवाओं ने स्टार्टअप के क्षेत्र में रूचि ली है। करीब 600 कंपनियाँ इंदौर में कार्य कर रही हैं। युवाओं को स्टार्टअप के लिए सभी संभव सहयोग राज्य सरकार करेगी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज शाम बंसल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट लेटर प्रदान कर रहे थे। उन्होंने विभिन्न संस्थानों में 5 से 42 लाख के सालाना पैकेज पर चयनित विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। संस्थान के करीब दो हजार विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मिला है।