प्राकृतिक कृषि के लिए अनुकूल है मध्यप्रदेश : श्री आचार्य देवव्रत
गुजरात के राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत ने कहा है कि मध्यप्रदेश प्राकृतिक कृषि की दृष्टि से अनुकूल है। शिवराज जी जैसे क्षमतावान नेता मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने अनेक क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य किए हैं। श्री देवव्रत ने विश्वास व्यक्त किया कि शिवराज जी प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में भी मध्यप्रदेश में अच्छे परिणाम लाकर दिखाएंगे। प्राकृतिक कृषि का कार्य देखने के लिए मध्यप्रदेश के किसान गुजरात और हिमाचल प्रदेश में आमंत्रित हैं।
गुजरात के राज्यपाल के श्री देवव्रत आज राज भवन सभाकक्ष में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में एक विशेष बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को प्राकृतिक कृषि के संबंध में विवरण दे रहे थे। कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त श्री शैलेंद्र सिंह, अपर मुख्य सचिव उद्यानिकी एवं पशुपालन श्री जे.एन. कंसोटिया, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री मनीष रस्तोगी, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी.पी. आहूजा, प्रमुख सचिव श्री मुकेश चंद्र गुप्ता, कृषि संचालक श्रीमती प्रीति मैथिल, कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के अनुसंधान निदेशक श्री एस.के. शर्मा सहित मध्यप्रदेा एवं गुजरात सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और गुजरात प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड के पदाधिकारी उपस्थित थे।