राष्ट्रपति जेलेंस्की क्या देश छोड़कर भाग गये, विपक्षी नेता ने किया दावा
रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव में दाखिल हो चुकी है। कुछ मीडिया रिपोटर््स में कहा गया है कि सेना के पास एक हिट लिस्ट है। जिसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति बालोदिमोर जेलेंस्की समेत 24 टॉप अधिकारियों के नाम है। यानी इन सभी को मौत के घाट उतारना है। ऐसे में जेलेंस्की को लेकर तरह-तरह की खबरें आ रही है। रूस की ओर से दावा किया गया था कि यूक्रेनों प्रेसीडेंट मुल्क छोड़कर भाग गये हैं। लेकिन कीव ने इसका खण्डन किया था। अब यूक्रेन के ही विपक्षी नता ने एक बड़ा दावा किया है।
US ने दिया था जेलेंस्की को ऑफर
रूसी मीडिया की तरफ दावा किया गया था कि वोलोदिमीर जेलेंस्की यूक्रेन की राजधानी कीव के बंकर से निकलकर पोलैंड भाग गए हैं । अब यूक्रेन के एक विपक्षी नेता का कहना है कि प्रेसिडेंट जेलेंस्की पोलैंड में मौजूद अमेरिकी एम्बेसी में छिपे हैं । महज दो दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि जेलेंस्की जब चाहें उन्हें यूक्रेन से एयरलिफ्ट कर लिया जाएगा। हालांकि, यूक्रेन की संसद ने जारी बयान में कहा है कि जेलेंस्की अभी भी कीव में ही हैं।