कुएं में गिरने से 13 की मौत

उप्र के कुशीनगर में बुधवार रात एक शादी के दौरान दिल दहलाने वाला हादसा हुआ जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक डेढ़ साल का बच्चा, 10 बच्चियां और 2 महिलाएं है। जानकारी के अनुसार गांव में हल्दी रस्म के दौरान सभी महिलाएं कुएं की स्लैब पर बैठकर पूजा कर रही थी तभी स्लैब टूट गई और सभी उसमें गिर गई। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने कुएं से बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया और सभी की मौत डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में मारी गई बच्चियों की उम्र 5 से 15 साल के बीच है।

सीएम ने शोक जताया

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। राहत बचाव का काम तेज किया गया। 9 बच्चियों और 2 महिलाओं को कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इससे पहले उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

इन मृतकों की हुई पहचान

1- पूजा यादव (20) पुत्री बलवंत
2- शशिकला (15) पुत्री मदन
3- आरती (13) पुत्री मदन
4- पूजा चौरसिया (17) पुत्री राम बड़ाई
5- ज्योति चौरसिया(10) राम बड़ाई
6- मीरा (22) पुत्री सुग्रीव
7- ममता (35) पत्नी रमेश
8- शकुंतला (34) पत्नी भोला
9-परी (20) पुत्री राजेश
10- राधिका (20) पुत्री महेश कुशवाहा
11- सुंदरी (9) पुत्री प्रमोद कुशवाहा

इनमें से दो महिलाओं की शिनाख्त नहीं हो पाई है। डीएम ने हादसे में मरने वाले प्रत्येक के परिजन को चार-चार लाख रुपये सहायता राशि दिए जाने की बात कही है।