मप्र हाईकोर्ट में अब वर्चुअल नहीं होगी सुनवाई, रोक हटी
- February 12 2022
जबलपुर हाईकोर्ट की मुख्यपीठ समेत इंदौर और ग्वालियर खंडपीठ में 14 फरवरी से फिजिकल हियरिंग शुरू की जाएगी। इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इससे पहले कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए हाईकोर्ट की स्पेशल कमेटी ने फिजिकल हियरिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। सुनवाई वर्चुअल हो रही थी।