वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- जब तक राहुल काल चलेगा तब तक कांग्रेस का राहु काल खत्म नहीं होगा
राज्यसभा (Rajyasabha) में बजट (budget) पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitaraman) ने कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं पर जमकर हमला बोला. दरअसल जब वित्त मंत्री बजट पर जवाब दे रही थीं, तब विपक्षी सांसदों ने अमृत काल पर तंज कसते हुए कहा कि यह अमृत नहीं बल्कि राहु काल है. इस पर पलटवार करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि जब तक कांग्रेस में राहुल काल रहेगा तब तक पार्टी का राहु काल खत्म नहीं होगा.
राज्यसभा में जब निर्मला सीतारमण सरकार की योजनाओं का जिक्र कर रही थीं उसी दौरान कांग्रेस के सांसदों ने अमृत काल पर टिप्पणी कर दी थी. उनका कहना था कि यह अमृत (सर्वश्रेष्ठ समय) नहीं राहु काल (बुरा समय) है. इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जवाब में कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस का शासन है, वहां राहु काल है, जहां वे कहते हैं कि मैं एक लड़की हूं, लड़ सकती हूं … राजस्थान की लड़कियां नहीं लड़ पा रही हैं. वहां हर दिन कोई न कोई घोटाला हो रहा है.

राज्य सभा में ऐसे बयानों के बाद भाजपा नेताओं ने राहुल काल और राहु काल को लेकर कांग्रेस को घेरा. सांसद सुशील मोदी ने कहा कि जब तक कांग्रेस में राहुल काल बना रहेगा तब तक कांग्रेस की स्थिति में सुधार नहीं हो सकता. यह राहु काल के कारण ही कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो चुकी है. कभी देश की सबसे पुरानी और बड़ी पार्टी को उत्तर प्रदेश में 10 सीट जीत पाने का संदेह है.