पश्चिमी मध्यप्रदेश में तापमान गिरेगा और यहां होगी बारिश- (IMD)मौसम विभाग

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तरभारत में कड़ाके की ठण्ड (Coldwave in North India) जारी है और आने वाले कुछ दिनों तक इससे राहत नहीं मिलने वाली है। इसके साथ ही कई राज्यों में होने वाली वर्षा (Rain) परेशानी बढ़ायेगी। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है और देश के कई हिस्सों में वर्षा (Rainfall) का अनुमान जताया गया है।

इन राज्यों में हो सकती वर्षा

मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि गुरूवार को दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। स्काईमेट के मुताबिक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान से सटे पंजाब और उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर बना हुआ है। ऐसे में 3 फरवरी दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के कुछ इलाकों में वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विज्ञान विभाग ने कश्मीर में गले दो दिनों वर्षा या बर्फवारी का अनुमान जताया है।

इन प्रदेशों के तापमान में आयेगी गिरावट

वर्षा और बर्फीली हवाओं के कारण से एक बार फिर तापमान में गिरावट आयेगी। स्काईमेट के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तरप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ भागों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान है।