स्मैक तस्कर 40 लाख रूपये स्मैक सहित गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला एक व्यक्ति थाना इन्दरगंज क्षेत्रान्तर्गत मोटे महादेव के पास अवैध मादक पदार्थ बैचने के लिये ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। एसएसपी ने एएसपी (पूर्व/अपराध) राजेश डण्डोतिया एवं एएसपी (पष्चिम) सत्येन्द्रसिंह तोमर को क्राईम ब्रांच तथा थाना इन्दरगंज की संयुक्त टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले बदमाश को पकड़ने में सफलता मिली है।

1 फरवरी को थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच टीआई दामोदर गुप्ता तथा टीआई इन्दरगंज मिर्जा आसिफ वेग के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना इन्दरगंज की टीम को भेजा गया। पुलिस टीम के मोटे महादेव के पास पहुंचने पर मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा हुआ दिखा, जिसनेे पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम द्वारा उसे धरदबोचा। पकडे़ गये संदिग्ध व्यक्ति की तलाषी लेने पर उसके पास से एक सफेद रंग की पालीथिन मिली जिसमें 370 ग्राम स्मैक रखी हुई थी, जिसे विधिवत जप्त किया गया, कीमत लगभग 40 लाख रूपये है। पकड़े गये स्मैक तस्कर से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि मैनपुरी से स्मैक लाकर उसकी पुडि़या बनाकर बैचा करता था। ऐसा बताया गया है कि पकड़े गये आरोपी के खिलाफ पूर्व से ही लगभग एक दर्जन प्रकरण पंजीबद्व हैं। पकड़ा गया आरोपी सरायछोला जिला मुरैना में 300 ग्राम स्मैक के साथ वर्ष 2021 में पकड़ा जा चुका है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच टीआई दामोदर गुप्ता, इन्दरगंज मिर्जा आसिफ वेग, क्राइम ब्रांच एएसआई राजीव सोलंकी, हैड कान्स्टेबली रामबाबू, आरक्षक रामवीर सिंह, गौरव आर्य, अरूण पवैया, स्मेक तस्कर की पिछले दिनों से तलाष थी जिसे 1 फरवरी को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है।