ग्वालियर में कांग्रेस आंदोलन में झुलसे एसआइ की हालत नाजुक, दिल्ली रैफर किया जाएगा

ग्वालियर. सोमवार को कांग्रेस के पुतला दहन में आग से बुरी तरह झुलसे एसआई दीपक गौतम की हालत नाजुक बताई जा रही है, हालांकि दीपक का इलाज कर रहे निजी अस्पताल के डॉक्टर ने तो दिल्ली रैफर के लिए अभी नहीं कहा है लेकिन एसपी अमित सांघी के अनुसार वरिष्ठ डॉक्टरों से चर्चा करने के बाद एसआई दीपक गौतम को इलाज के लिए दिल्ली भेजा जाएगा।

सोमवार को हजीरा मंडी को इंटक मैदान में भेजे जाने का विरोध कर रहे कांग्रेसियों ने सिंधिया का पुतला जलाया था। आंदोलन के दौरान एसआई गौतम जब पुतले को बचा रहे थे तो कांग्रेसियों ने पुतले के साथ उनके ऊपर भी पेट्रोल फेंक दिया। इसके बाद जब उन्होंने पुतले में आग लगने के बाद छीना झपटी में पुतला एसआई के ऊपर कांग्रेसियों ने फेंक दिया था। जिससे उनके कपड़ों में आग लग गई। झुलसे एसआइ दीपक गौतम को साईं बाबा मंदिर के पास स्थित निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। एसआइ की छाती झुलस जाने के कारण हालत नाजुक बताई जा रही है। एसपी अमित सांघी ने बताया कि झुलसे एसआइ की स्थिति निरंतर नजर रखी जा रही है। फिलहाल डाक्टर ने दीपक गौतम को दिल्ली के लिए रैफर तो नही किया है। 45 प्रतिशत से अधिक झुलसे होने के कारण वरिष्ठ चिकित्सकों से चर्चा करने के बाद बुधवार को इलाज के लिए दिल्ली भेजा जाएगा। जिससे एसआई दीपक गौतम का समुचित उपचार हो सके और वह जल्द स्वस्थ्य हो सके।