भाजपा प्रत्याशी दांगी के वाहन पर पथराव, एक नेता घायल

राजगढ़। राजगढ़ जिले में भाजपा प्रत्याशी के प्रचार वाहन को निशाना बनाया गया है। अज्ञात लोगों ने वाहन पर पथराव कर दिया ,जिससे प्रचार वाहन के दोनों ओर के कांच फूट गए वहीं इस हमले में भाजपा मंडल महामंत्री राजेंद्र पवार घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार मामला बीती रात का है जब जिले के लिंबोदा पोलखेड़ा गांव से विधायक भाजपा प्रत्याशी हजारी लाल दांगी व उनके अन्य 2 वाहन लौट रहे थे ,उसी दौरान विधायक के वाहन के पीछे चल रह रहे प्रचार वाहन पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया जिससे प्रचार वाहन के दोनों ओर के कांच फूट गए वहीं। हमले में भाजपा मंडल महामंत्री राजेंद्र पवार घायल हो गए , बताया जा रहा है कि इस पथराव में राजेंद्र पवार को सिर में गंभीर चोट आई , घटना के बाद भाजपा मंडल महामंत्री राजेंद्र पवार को माचलपुर से प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए राजस्थान के झालावाड़ ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है । भाजपा प्रत्याशी हजारीलाल दांगी के प्रचार वाहन पर हमला करने वाले हमलावरों का कोई पता नहीं चल सका है यह हमला किसने किया वहीं भाजपा की ओर से माचलपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा गई है।