नहर में कार गिरने से दो लोगों की मौत, एक ग्वालियर दूसरा राजस्थान का है
बेकाबू हुई कार मुरैना की नहर में जा गिरी। कार में 4 युवक सवार थे जिसमें से 2 युवकों की मौत हो गयी। राजस्थान से कार में सवार होकर 4 युवक मुरैना आये थे। वह यहां सबलगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापिस राजस्थान लौट रहे थे। लौटते समय सुनहरा हेड के पास नहर में कार अनियंत्रित होकर गिर गयी।
कार में सवार सौरभ तोमर 24, निवासी तिघरा ग्वालियर, सोनू परमार 28, निवासी बस्सा सैंपऊ धौलपुर की मौत हो गयी। स्थानीयष् लोगों के मुताबिक यह दोनों कार में से बाहर निकल पाये। जिससे उनकी पानी में डूबने से मौत हो गयी इसके अलावा 2 लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया है। उन लोगों को सिविल अस्पताल सबलगढ़ लाया गया था।