लाहौर में बम विस्फोट में 3 की मौत 27 घायल
- January 20 2022
इस्लामाबाद. पाकिस्तान के लाहौर लाहौरी गेट के नजदीक एक जबरदस्त बम विस्फोट में 3 लोगों के मारे जाने की खबर है। लाहौर के अनारकली इलाके में हुए जबरदस्त धमाके में 27 लोगों के नाजुक रूप से घायल होने की भी खबर है। घटनास्थल पर भारी तादाद में पुलिस बल मौजूद है। घायलों को उपचार के लिये मेयो अस्पताल में ले जाया गया है।