इटली से अमृतसर आई फ्लाइट में 100 यात्री कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली. आज इटली से अमृतसर आई एयर इंडिया की फ्लाइट में 100 यात्री कोरोना संक्रमित निकलने से हड़कंप मच या है। मिली जानकारी के मुताबिक सभी यात्री का अभी टेस्ट जारी है। विमान के कुल 182 यात्री सवार थे। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार कोविड-19 पॉजिटिव आई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 153.90 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 18.43 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध हैं।

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है। देश में 81 दिन बाद एक बार फिर सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 2,14,004 हो गई है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 90,928 नए मामले आए, 19,206 रिकवरी हुईं और 325 लोगों की कोरोना से मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में अब तक मिले कुल मामलों में से सिर्फ 0.61 फीसदी ही एक्टिव केस हैं साथ ही बीते 24 घंटे की बात करें तो एक्टिव केस में 42,174 मरीज बढ़े हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कोरोना वायरस की रफ्तार तेज होने से रोजाना पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 4.18 फीसदी हो गई है। सिर्फ दिल्ली में ही पॉजिटिविटी रेट 8 फीसदी के ऊपर पहुंच गया है। देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,630 हुई।