देश में ओमिक्रोन के मामले 781 पार

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रोन तेजी से फैल रहा है। अब तक ये 21 राज्यों में दस्तक दे चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह ओमिक्रोन को लेकर ताजा आंकड़े जारी कर दिए हैं। सरकार के अनुसार भारत में नए वैरिएंट के कुल 781 मामले हो गए हैं। इनमें से 241 मरीज स्वस्थ्य भी हो गए हैं।

दिल्ली में 238 केस

दिल्ली में संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक है। राजधानी में ओमिक्रोन के मामले बढ़कर 238 हो गए हैं। वहीं 57 मरीज ठीक भी हुए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई पाबंदियां लग दी है। दिल्ली में मंगलवार से येलो अलर्ट लागू हो गया है। वहीं सरकार ने सार्वजिक परिवहन को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलाने का फैसला लिया है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के आने से मामले बढ़े हैं। ओमिक्रोन के एक भी मरीज को अब तक ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ी है।

महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों का हाल

महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के अब 167 मामले हो गए हैं, जबकि 72 लोग रिकवर हो गए हैं। वहीं गुजरात में 73, केरल में 65, तेलंगाना में 62, राजस्थान में 46, कर्नाटक में 34, तमिलनाडु में 34, हरियाणा में 12, पश्चिम बंगाल में 11, मध्यप्रदेश में 9, ओडिशा में 8, आंध्रप्रदेश में 8, उत्तराखंड में 4, चंडीगढ़ में 3, जम्मू और कश्मीर में 3, उत्तर प्रदेश में 2, गोवा में 1, हिमाचल प्रदेश में 1, लद्दाख और मणिपुर में 1-1 केस हैं।