SP नेताओं के 30 ठिकानों पर IT केे रेड में 86 करोड़ की अघोषित आय के प्रमाण, 1 करोड़ 12 लाख रूपये बरामद
नई दिल्ली. समाजवादी पार्टी के नेताओं के ठिकानों पर इनकमटैक्स की छापे मारी (IT Raid on SP Leaders House) की गयी है। आयकर विभाग को 86 करोड़ों रूपये की अघोषित आय का पता चला है। 4 दिन तक चली छापेमारी के बाद जारी बयान में बताया गया है कि लखनऊ, मैनपुरी, कोलकाता, बेंगलुरू और एनसीआर के 30 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गयी थी। जिसमें कई अहम दस्तावेज और डिजीटल डेटा को भी बरामद किये गये हैं।
18 दिसम्बर को छोपमारी गयी थी
इनकम टैक्स ने 18 दिसम्बर को यूपी और कर्नाटक के कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी। आयकर विभाग ने मऊ में राजीव राय, मैनपुरी में मनोज यादव और लखनऊ में जैनेन्द्र यादव के घर पर भी सर्च ऑपरेशन चलाया था और इसके अलावा कोलकाता के एक एंट्री ऑपरेटर के घर पर भी छापा मार था। अधिकारियों ने बताया कि कंस्ट्रक्शन के बिजनेस में शामिल कंपनियों में करोड़ों रूपयों के कई फर्जी खर्च की जानकारी मिली है। इनके पास से खाली बिलबुक, स्टांप, साइन किये चेक सहित कई कागजात मिले है। जिन्हें जब्त कर लिया है।
86 करोड़ की अघोषित आय के प्रमाण
आयकार विभाग की छापेमारी (Income Tax Department Raid) में समाजवादी पार्टी के नेताओं के ठिकानों से 86 करोड़ रुपये की अघोषित आय के प्रमाण मिले हैं, जिसमें से 68 करोड़ रुपये की अघोषित आय को कुबूल किया गया है. इसके अलावा 150 करोड़ रुपये रकम के इस्तेमाल के कागज नहीं मिले हैं.
1.12 करोड़ रुपये कैश मिला
समाजवादी पार्टी के नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान आयकर विभाग (IT Raid) को 1.12 करोड़ कैश मिला है. बेंगलुरु के ठिकाने से फेमा का उल्लंघन कर 80 लाख रुपये का दान के प्रमाण मिले हैं. विभाग को 12 करोड़ का अघोषित निवेश और 3.5 करोड़ की बेनामी संपत्ति मिली है. कोलकाता के ठिकानों से 40 करोड़ के बोगस कैपिटल शेयर मिले है, जबकि 154 करोड़ का असुरक्षित लोन फर्जी कंपनियों से दिखाए गए हैं.