एमपी से थावरचंद गेहलोत और धर्मेन्द्र प्रधान राज्यसभा जायेंगे

मध्यप्रदेश से केन्द्रीय मंत्रीगण थावरचंद गेहलोत और धर्मेन्द्र प्रधान राज्यसभा जायेंगे। केन्द्रीय नेतृत्व ने नामों की औपचारिक घोषणा आज कर दी है। शेष दो सीटों पर अभी कोई भी फैसला नहीं हो पाया है।
यहां बता दें कि मध्यप्रदेश की पांच सीटों पर राज्यसभा चुनाव 23 मार्च को होगा। चार पर भाजपा और एक पर कांग्रेस का चुना जाना तय है। भाजपा ने अपने दो नामों केन्द्रीय मंत्रीगण थावरचंद गेहलोत और धर्मेन्द्र प्रधान का ऐलान कर दिया है। बाकी दो सीटों पर अभी कोई सहमति नहीं बनी है। कांग्रेस सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। उनकी जगह अभी कांग्रेस भी किसी उम्मीदवार का चयन नहीं कर पाई है। जल्द ही भाजपा अपने शेष उम्मीदवार और कांग्रेस उम्मीदवार पर भी फैसला हो सकता है।