UP चुनाव में सपा का नया नारा-खेला होइबे, खदेड़ा होइबे , भाजपा ने भी किया पलटबार

लखनऊ. उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Elections 2022) जैसे -जैसे नजदीक आ रहा है। राजनीतिक दलों का चुनावी प्रचार तेज होता रहा है। हर दिन नये नारे, नये गानों के सहारे राजनीतिक दल जनता के बीच में जा रहे हैं। उत्तरप्रदेश में अब समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने (BJP) के खिलाफ एक नया नारा दिया है-खेला होइबे, खदेड़ा होइबे।

नया नारा है समाजवादी पार्टी का

स्माजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने सिर्फ नारा ही नहीं बल्कि खदेड़ा होइबे पर बाकायदा साढ़े तीन मिनट का प्रचार गीत लांच किया है। खदेड़ा होइबे वाले प्रचार सॉंग को सपा के ट्विटर हैण्डल से ट्वीट भी किया गया है। सपा की जीत हुइए, यूपी में खुशियन का मेला हुईए, खेला होइबे, खेला होइबे खदेड़ा होइवे। इससे पहले पश्चिम बंगाल के चुनाव में टीएमसी के प्रचार में खेला होइबे के नारे और गाने खूब सुने होंगे और अब उसी तर्ज पर यूपी में खदेड़ा होइबे का नारा भी सपा लांच कर चुकी है।

भाजपा ने किया पलटवार

वहीं, जब सपा ने खदेड़ा का प्रचार सांग ट्वीट किया तो पलटवार में भाजपा (BJP) भी कहां पीछे रहने वाली भाजपा ने भी 58 सेकेण्ड का एक कैम्पेन वीडिया ट्वीट किया। जिसमें भाजपा ने पंच लाइन दी। आयेंगे तो योगी ही और ट्विटर पर लिखा-झंडा भाजपा का लहरी, केहू आगे नाही ठहरी। यही यूपी के पुकार, फेर बनी भाजपा सरकार।