माफिया हाजी इकबाल की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क, वाहनों की कटान के लिए रहा है कुख्यात
पीलीभीत. पीलीभीत में गुरु की गरिमा को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. शहर के प्रतिष्ठित रामलुभाई साहनी महाविद्यालय के प्रोफेसर पर कॉलेज की एक छात्रा ने बलात्कार का आरोप लगाया है. शहर कोतवाली पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
बलात्कार का यह मामला रामलुभाई महाविद्यालय का है. यहां बीएससी की छात्रा ने गणित के प्रोफेसर कामरान पर आरोप लगाया है कि वे भोली-भाली लड़कियों को बरगलाकर कर अपनी हवस का शिकार बनाते हैं. छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि प्रोफेसर ने कई अन्य छात्राओं को भी अपनी हवस का शिकार बनाया है. छात्रा ने अपनी तहरीर में यह भी जानकारी दी है कि महाविद्यालय के प्राचार्य दिनेश चंद्र का आरोपी कामरान को संरक्षण प्राप्त है. पीड़िता ने कहा कि आरोपी अपने संबंध अंडरवर्ल्ड से होने की बात कह धमकियां देता है.
एसपी ने लिया संज्ञान
पूरे मामले को एसपी दिनेश कुमार ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया. जिसके बाद शहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. हालांकि आरोपी प्रोफेसर कामरान अभी भी पुलिस की पकड़ के बाहर है.
क्या कहना है एएसपी का
जिले के एडिशनल एसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी का कहना है कि मामला संज्ञान में है. एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है.