Ellenabad Assembly Bypoll Result: अभय चौटाला ने लगाई जीत की हैट्र्रिक, BJP प्रत्याशी गोबिंद कांडा को दी शिकस्त

चंडीगढ़. हरियाणा के सिरसा जिले की ऐलनाबाद विधानसभा सीट इनेलो के उम्मीदवार अभय चौटाला (Abhay Chautala) ने जीत ली है. यहां से BJP-JJP कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन (Kisan Aandolan) के समर्थन में इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला के इस्तीफा देने के कारण ऐलनाबाद में उपचुनाव हुआ है. इस सीट पर इनेलो ने अभय चौटाला, हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा गठबंधन ने गोबिंद कांडा और कांग्रेस ने पवन बैनीवाल को टिकट दिया था.

अभय चौटाला ने ऐलनाबाद सीट 6739 वोटों के अंतर से जीती है. इनेलो को इस सीट पर 65798 वोट मिले, तो भाजपा और जेजेपी के गोबिंद कांडा 59189 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे. वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी पवन बेनीवाल को 20857 वोट मिले.

अभय सिंह चौटाला की तीसरी जीत

अभय सिंह चौटाला की ये लगातार तीसरी जीत है. इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला का यह तीसरा उपचुनाव था. उन्होंने इससे पहले रोड़ी व ऐलनाबाद में एक-एक उपचुनाव जीत रखा है. इस चुनाव में जीत के साथ उनकी हैट्रिक हो गई है.

मतगणना के दौरान इनेलो प्रत्‍याशी अभय सिंह चौटाला भी केंद्र पर पहुंचे. उन्‍होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मैं जीत रहा हूं. मेरी जीत किसानों की जीत है. बीजेपी ने रुपये बांटे हैं और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया है. नैतिकता के नाते सरकार को इस्‍तीफा दे देना चाहिए.