ग्वालियर में मंत्री यशोधरा ने एसी हॉस्टल के लिए भूमि पूजन किया, हॉकी अकादमी में अब खिलाड़ियों को एसी हॉस्टल, स्टाइलिश पवेलियन मिलेगा

ग्वालियर. हॉकी अकादमी में अब खिलाड़ियों को एसी हॉस्टल, स्टाइलिश पवेलियन मिलेगा। हॉस्टल के लिए सोमवार को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भूमिपूजन और पवेलियन का लोकार्पण किया है। जल्द यहां एक भव्य छात्रावास बनेगा। इस मौके पर उन्होंने अकादमी का निरीक्षण भी किया है। खेल मंत्री यशोधरा का कहना है कि खिलाड़ियों ने देश के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। हम लगातार हॉकी का वही सम्मान वापस दिलाना चाहते हैं जो पहले था। जब खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं तो उनको सुविधाएं भी अच्छी देना हमारा फर्ज बन जाता है यह उसी कड़ी में एक कदम है।

मंत्री यशोधरा महिला हॉकी अकादमी खेल परिसर का निरीक्षण करने पहुंची

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सोमवार का कंपू स्थित महिला हॉकी अकादमी खेल परिसर निरीक्षण कर ने पहुंची। यहां नवीन वातानुकूलित छात्रावास के निर्माण के लिए भूमिपूजन भी किया साथ ही बनकर तैयार हुए नए पवेलियन का लोकार्पण किया है। इस अवसर पर खेल मंत्री यशोधरा राजे ने कहा कि खिलाड़ियों की सुविधाओं में कमी नहीं आने दी जाएगी। पूरे प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही है जिससे उनके खेल में निखार आए और वह देश का नाम रोशन कर सके। इससे पहले उन्होंने अकेडमी में पदस्थ अफसरों व कर्मचारियों के साथ बैठक की है साथ ही खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने महिला अकादमी की सभी खिलाड़ियों से परिचय भी लिया और उनसे अकादमी के बारे में चर्चा भी की है। जिससे यदि कोई परेशानी हो तो वह बाहर आ सके पर सभी महिला हॉकी खिलाड़ियों ने अकादमी में अच्छी सुविधा व व्यवहार की बात कही है।

अकेडमी में रहेंगे 100 खिलाड़ी

अभी तक हॉकी अकेडमी में सीमित खिलाड़ी रह पाते थे, लेकिन नवीन छात्रावास के निर्माण के बाद यहां पर एक सैकड़ा खिलाड़ी रह सकेंगे। इसके लिए कैबिनेट से एप्रुवल मिल गया है साथ ही यहां पर मिलने वाली अन्य सुविधाओं को भी बढ़ाया जा रहा है। क्योंकि हम शहर, अंचल व प्रदेश में खेल को बढ़ावा दे रहे हैं।