पाकिस्तान में आतंकी रिहाई के लिये खूनी झड़प में 3 पुलिस कर्मियों की मौत, पेट्रोल बमों से किया हमला
लाहौर पाकिस्तान के लाहौर में प्रदर्शनकारियों और प्रतिबंधित तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई है। इसमें 3 पुलिस कर्मियों की मौत हो गयी और कई लोग जख्मी हुए हैं।
हिंसक प्रदर्शन साद हुसैन की रिहाई के लिये
आपको बता दें कि लाहौर में यह प्रदर्शन प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-लल्बैक पाकिस्तान के चीफ साद हुसैन रिजवी की रिहाई की मांग को लेकर किया गया है। शुक्रवार को हुए इस प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल हुए। तहरीक-ए-लल्बैक पाकिस्तान ने लाहौर से इस्लामाबाद तक लम्बे मार्च की शुरूआत की है।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम पर किया हमला
उन्होंने आगे कहा है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की टीम पर पेट्रोल बम से भी हमला किये हैं। तहरीक-ए-लल्बैक पाकिस्तान के समर्थक सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। जब उनको रोकने की कोशिश की गयी तो वह भड़क गये और पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
हिंसक प्रदर्शन में 3 पुलिस कर्मियों की मौत
लाहौर के डीआईजी (ऑपरेशन) के प्रवक्ता मजहर हुसैन ने कहा है कि 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी है। कई अन्य लोग भी घायल हो गये हैं। उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है।